ये एक पहेली, हमारे पास इसका जवाब नहीं; कोटा में प्रसूताओं की मौत पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का स्पष्टीकरण
नई दिल्ली, मई 15 -- राजस्थान के कोटा में सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद चार प्रसूताओं की मौत और आठ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला चिकित्सा विभाग के लिए अब भी एक बड़ी पहेली बना हुआ है। राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने स्वयं स्वीकार किया है कि फिलहाल इस घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं और असली वजह का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।मंत्री का दौरा और निरीक्षण गुरुवार को मंत्री खींवसर कोटा पहुंचे और करीब 170 मिनट तक विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न्यू मेडिकल हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और जेके लोन अस्पताल का निरीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पहले उनके कार्यकाल में सामने नहीं आए और सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.