नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- देश में पहली बार गर्भस्थ शिशु के रीढ़ के विकार की सर्जरी करने के बाद सोमवार को दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस तकनीक को अपनाकर स्पाइना बिफिडा के कारण होने वाले मौतों को 50% तक कम किया जा सकता है। एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में मुख्य रूप से फोलिक एसिड की कमी के कारण यह बीमारी होती है। गर्भधारण से एक माह पहले से 50 पैसे से एक रुपये में मिलने वाली फोलिक एसिड (एक मिलीग्राम) की गोली के इस्तेमाल से स्पाइना बिफिडा जैसी बीमारी से बचाव संभव है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दैनिक खानपान में फोलेट का स्तर 400 माइक्रोग्राम होना चाहिए। डब्ल्यूएचओ फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ में इसका स्तर 1300 माइक्रोग्राम प्रति किलो निर्धारित है। यह भी पढ़ें- दिल्ली AIIMS ने जारी की ये ...