ये अंधेरी रात है, बड़ी लंबी रहने वाली है; गुजरात में जनसभा के बीच मुस्लिमों से क्या बोले ओवैसी
भुज, अप्रैल 24 -- AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि जब तक देश में मुसलमानों को न्याय नहीं मिलता, तब तक भारत 'विश्वगुरु' नहीं बन सकता। ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यकों को न्याय और समानता मिले बिना विश्व स्तर पर अग्रणी बनने संबंधी भारत की परिकल्पना अधूरी रहेगी। यह बात उन्होंने गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भुज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इसके साथ ही उन्होंने अपने समुदाय के लोगों से समुदाय के भीतर राजनीतिक नेतृत्व को मजबूत करने के लिए भी कहा। भुज कस्बे में गुरुवार रात को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर इस देश को विश्वगुरु या महाशक्ति बनना है, तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक भारत के मुसलमानों को उनके अधिकार नहीं मिल जाते।' उन्होंने मतदाताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.