एटा, मार्च 29 -- एटा, शासन ने येलो फास्फोरस (3% पेस्ट) युक्त रोडेंटिसाइड के विक्रय, भंडारण एवं उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी डा. मनवीर सिंह ने दी है। उन्होंने किसानों को बताया कि येलो फास्फोरस अत्यंत विषैला रसायन है। जिसमें लहसुन जैसी गंध होती है। यह चिपचिपा पदार्थ होता है। इसकी लीथल डोज लगभग 1 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है। यह अत्यंत कम मात्रा में भी मानव एवं पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके सेवन, संपर्क से गंभीर तीव्र विषाक्तता (Acute Toxicity), लिवर फेलियर तथा मल्टी ऑर्गन डैमेज जैसी घातक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष रूप से चिंताजनक तथ्य यह है कि इसका कोई प्रभावी एंटीडोट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि केन्द्र-प्रदेश सरकार ने रसायन की घातकता को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.