गोरखपुर, दिसम्बर 22 -- गोरखपुर, हिटी। पूर्वी यूपी में कोहरा सितम ढा रहा है। कोहरे के सितम के कारण मौसम विभाग ने सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था सोमवार को भी महानगर में घना कोहरा छाया हुआ है। सूरज कोहरे के बादलों के पीछे छिपा हुआ है। लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ गलन का अहसास हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.