पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में लगातार चार दिनों तक मौसम की बेरुखी और भारी बारिश के बाद शनिवार एवं रविवार सुबह से धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। येलो अलर्ट के बीच निकली धूप ने खासकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में तैयार मक्का की फसल को भारी नुकसान की आशंका बनी हुई थी। रविवार की धूप किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। शनिवार को भी हल्की धूप निकलने से किसानों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने से खेतों में काम तेज हो गया है। किसान अब मक्का की फसल को कटाने सुखाने और उसकी तैयारी में जुट गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.