येलो अलर्ट, कल तक तूफान का खतरा:डीएम
भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। आंधी और तूफान का खतरा टला नहीं है। कल यानि दो जून तक येलो अलर्ट रहेगा। डीएम शैलेष कुमार ने कालीन नगरी के लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया। कहा कि वज्रपात, मेघगर्जन एवं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान आ सकता है। चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए संभावित खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की बात कही। किसानों, विद्यार्थियों, वाहन चालकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों से मौसम संबंधी सूचनाओं पर निरंतर नजर बनाए रखने का अनुरोध किया। कहा कि गरज-चमक एवं वज्रपात के दौरान खुले मैदानों, खेतों, छतों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। साथ ही टूटे हुए विद्युत तारों एवं विद्युत उपकरणों के संपर्क में आने से परहेज करें तथा ऐसी किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.