लखनऊ, दिसम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी और शीतलहर आफत बन चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, बाराबंकी 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यूपी के 24 शहरों में अधिकतम या न्यूनतम तापमान पहाड़ों के शहर शिमला से कम रहा। वहीं, कानपुर और बुंदेलखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कार्डियोलॉजी में 10 मौतें हुई हैं। कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में शीतलहर मुसीबत बन गई। कानपुर के कार्डियोलॉजी संस्थान में बीते 24 घंटे में सात मरीजों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त कानपुर देहात में दो और बांदा में एक व्यक्ति की जान जाने की सूचना है। कानपुर वायुसेना स्टेशन पर सोमवार को दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वाराणसी और पूर्वांचल: स्कूल बंद, ट्रेन-फ्लाइट बेपटरी पूर्वांचल के जिलों में भी गलन से राहत नहीं मिल रही है। ठंड की गंभीरता को देखते हुए मिर्जापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.