देवरिया, मार्च 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। यू-डायस सहित अन्य समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं के समाधान की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रबंधक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद बीएसए अनिल कुमार सिंह से मिले और ज्ञापन सौंपे। उन्होंने मान्यता, यू-डायस, आरटीई मानक, भवन, शौचालय, खेल का मैदान आदि मुद्दों को रखा। साथ ही विद्यालयों के संचालन में आ रही कठिनाइयों के जल्द समाधान तथा विद्यालयों के पंजीकरण, निरीक्षण एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर संगठन आंदोलन करने को बाध्य हो...