लखनऊ, दिसम्बर 16 -- यूपी में शैक्षिक सत्र 2025-26 में यू-डायस व मानव संपदा पोर्टल के डाटा में अपलोड करने में गड़बड़ियां सामने आई हैं। ऐसे में अब इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग जांच के बाद गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। यू-डायस व मानव संपदा पोर्टल पर कई परिषदीय स्कूल अभी भी शून्य शिक्षक व एकल शिक्षक दिखाए जा रहे हैं जबकि पिछले वर्षों में वहां नई तैनाती और भर्ती के माध्यम से पदों को भरा जा चुका है। फिर भी डाटा इंट्री में लापरवाही बरती गई। ऑनलाइन डाटा गड़बड़ होने के कारण अब यू-डायस डाटा के आधार पर सत्र 2023-24 से लेकर शैक्षिक सत्र 2024-25 तक की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ अधिकारियों की जिस टीम से इसकी जांच कराई जाएगी उसमें आनंद प्रकाश शुक्ला, आकांक्षा रावत और मनीष कुमार इत्यादि शामिल हैं। इन अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.