हाजीपुर, जुलाई 8 -- शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल अपडेट नहीं करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली रविंद्र कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 58 विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल अपडेट नहीं किया है। इन सभी स्कूल प्रधान को 7 जुलाई को पत्र जारी कर डीईओ ने कहा कि यू-डायस और पोर्टल से प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि अभी तक एसडीएमएस मॉड्यूल का कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं किया गया है।

सख्त निर्देश उन्होंने कहा कि सत्र 2026-27 में प्रथम वर्ग में नव नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि नहीं की गई है। साथ ही टर्मिनल क्लास 5, 8 व 10 के बच्चों को प्रोग्रेशन के जरिए ड्रॉप बॉक्स में डाला गया था, उसे...