सीतामढ़ी, अप्रैल 30 -- सीतामढ़ी। जिले के स्कूलों में यू-डायस 2026-27 के तहत विद्यार्थियों के प्रोग्रेशन कार्य में व्यापक लापरवाही सामने आई है। शिक्षा विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल 2878 विद्यालयों में से 1906 विद्यालयों ने अब तक यह कार्य शुरू भी नहीं किया है।
कार्य की गंभीरता इस स्थिति को गंभीर मानते हुए एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी बीईओ को यू-डायस के स्टूडेंट मॉड्यूल में प्रोग्रेशन का कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा मॉड्यूल खोले जाने के बाद भी कार्य लंबित रखना घोर लापरवाही है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में पूर्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.