एटा, जून 13 -- जिले में माध्यमिक राजकीय, वित्तविहीन, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण यू-डायस प्लस पोर्टल पर अभी तक अपलोड नहीं किया गया है। ऐसे 77 विद्यालयों को डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति की ओर से अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किये गये है। डीआईओएस ने बताया कि यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपलोड किया जाना अनिवार्य किया गया था। इसके माध्यम से छात्रों की संख्या, शैक्षिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन किया जाता है। जिससे शिक्षा विभाग को योजनाओं के संचालन और निगरानी में सहायता मिलती है। इसके बावजूद जिले के 77 वित्तविहीन विद्यालयों ने अब तक छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यालयों को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट ...