हाजीपुर, सितम्बर 16 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली ने यू डायस 2026-27 पोर्टल पर नामांकित बच्चों की प्रविष्टि में लापरवाही बरतने वाले 38 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा है।

स्पष्टीकरण की मांग जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोनाली सविता ने बुधवार को पत्र जारी कर विद्यालयों को 48 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत इम्पोर्ट पूरा कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। दरअसल राज्य परियोजना निदेशक पटना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। 16.09.2026 को की गई समीक्षा में पाया गया कि 38 विद्यालयों में ई-शिक्षाकोष पर दर्ज बच्चों की तुलना में यू डायस पोर्टल पर संख्या काफी कम है।

लंबित प्रविष्टियाँ इससे जिले के 5275 बच्चों की प्रविष्टि लंबित है, जिससे भारत और बिहार सरकार के उद्देश्यों को नुकसान प...