गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- कुचायकोट। बीआरसी से प्रखंड के सरकारी 40 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 24 घंटे के भीतर यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाइल से संबंधित सभी सूचनाओं को अद्यतन करें। बीआरसी में जांच के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों ने अब तक प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जिससे विभागीय डेटा संग्रहण और शिक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में रुकावट आ रही है। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक तुरंत पोर्टल पर लॉगइन कर छात्रों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता, आधारभूत सुविधाओं सहित सभी बिंदुओं का सही-सही अद्यतन करें। निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.