हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र जिले में स्थित स्कूलों में नामांकित बच्चों को यू-डायस पल्स पर बच्चों का स्थिति अपडेट करने में शिथिलता बरती जा रही है। इसके कारण छात्रों का डाटा ससमय अपडेट नहीं होने से भविष्य में डीबीटी एवं अन्य योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में पूरा करें प्रोग्रेशन कार्य: बीईओजिला शिक्षा विभाग की सक्रियता इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग सक्रिय है। विभाग ने यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन शुरू नहीं करने पर जिले के 16 प्रखंडों के कुल 161 विद्यालयों से स्पष्टीकरण पूछा है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रा.शि एवं समग्र शिक्षा संतोष कुमार ने संबंधित प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक को पत्र जार...