प्रयागराज, मई 2 -- जिलेभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के 52 प्रतिशत बच्चों की सूचनाएं यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। कुल 1204549 बच्चों में से 627841 (52.12 प्रतिशत) की सूचनाएं नहीं दी जा सकी है। हालांकि परिषदीय स्कूलों में 20 प्रतिशत से भी कम मामले बचे हैं। परिषदीय स्कूलों के 3,47,479 बच्चों में से केवल 65,801 (18.94 फीसदी) की सूचनाएं नहीं ऑनलाइन नहीं दी जा सकी है। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पांच मई तक शत-प्रतिशत बच्चों की सूचनाएं अपलोड कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- बच्चों की डिजिटल उपस्थिति अपलोड की स्थिति कमजोर, सुधार के निर्देश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.