मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दूसरी से 12वीं कक्षा तक के 50 हजार बच्चों का नाम यू डायस पर अपलोड करने का मौका विभाग ने दिया है। इन बच्चों का नाम यू डायस के रिकार्ड में दर्ज नहीं है। गुरुवार से अगले 10 दिनों तक नाम अपलोड किया जा सकेगा।विभाग ने कहा है कि अगले साल से यह मौका नहीं मिलेगा। यू डायस पोर्टल पर ब्लॉक एमआईएस लॉगिन पर वर्ग 2-12 के अध्ययनरत वैसे बच्चों के लिए यह सुविधा दी गई है, जिनका डाटा अभी कहीं भी उपलब्ध नहीं है। एक भी बच्चा अगर इसमें छूटता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेवारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होगी। प्रखंड स्तर पर सभी एसओ 2 फॉर्म पर बीईओ का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। सभी छात्र-छात्राओं का प्रखंड स्तर पर एसओ 2 फॉर्म सुरक्षित रखा जाएगा। हेडमास्टर को निर्देश दिया गया है कि छूटे और नए सभी नामांक...