यू डायस डाटा में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, स्कूलों से जवाब तलब
कटिहार, जुलाई 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक अभिलेखों को डिजिटल रूप से अद्यतन करने में लापरवाही अब महंगी पड़ सकती है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल अपडेट नहीं करने और विभागीय वेबसाइट पर नामांकन व विद्यालय प्रोफाइल अपलोड में सुस्ती बरतने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि विभागीय समीक्षा में सामने आया है कि जिले के चार दर्जन से अधिक विद्यालयों ने अब तक यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य पूरा नहीं किया है। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.