बरेली, मई 13 -- सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज में बुधवार को तहसील आंवला के समस्त माध्यमिक विद्यालयों की बैठक जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) वीरेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने ट्रैक शिक्षा पोर्टल, यू-डाइस पोर्टल पर छात्रों के प्रोग्रेशन एवं एमबीयू पेंडेंसी, इको क्लब फार मिशन लाइफ के नोटिफिकेशन अपलोड करने, खान अकादमी पोर्टल पर बच्चों की सक्रियता, परिवहन विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर विद्यालय में उपलब्ध विद्यालयी वाहनों की सूचना एवं जनगणना में मोबाइल द्वारा स्व गणना में विद्यालयों को आ रही समस्याओं का समाधान किया। बैठक में तहसील नोडल राजकुमार सिंह, प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज वलई भगवन्तपुर, सुमन प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आंवला तकनीकी सहायक सोनू यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यू-ड...