यू-ट्यूब पर वीडियो डालकर छवि धूमिल करने पर मुकदमा
बलरामपुर, जून 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर एक महिला व उसके पति की छवि धूमिल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी फारिया नियाज उर्फ रश्मि पत्नी नासिर रजा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 मई को वह अपने पति के साथ एक परिचित के घर गई थीं। आरोप है कि वापस लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही रुकसार पत्नी मुसीर और मुसीर पुत्र कद्दू ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनकी जानकारी के बिना वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.