झांसी, अगस्त 3 -- झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैराहा में यू-ट्यूबर ने जहर खाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह बेसुध मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव गैराहा निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा यूट्यूब चैनल चलाते थे। वह कई समस्याओं पर भी वीडियो बनाकर यूट्ब पर डाउनलोड करते थे। उसे प्रसारित करते थे। बीती देर शाम वह घर पर थे। उनकी मां खेत पर पशुओं को चारा देने गई थी। पिता काम पर गए थे। तभी पुष्पेंद्र अंदर के कमरे में गए। वहां उन्होंने विषाक्त गटक लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जब परिजन घर पहुंचे और पुष्पेंद्र की हालत देख दंग रह गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंदं बंगरा ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। सोमवार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिससे परिजन ...