नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने बिना अनुमति आईनाइजर बिल्डिंग के पास सड़क पर वीडियो बनाने और विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के आरोप में बुधवार की दोपहर यू-टयूबर श्याम मीरा सिंह और उसके साथी अभिषेक यादव को हिरासत में ले लिया। सेक्टर-6 स्थित डीसीपी दफ्तर में पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि श्याम मीरा सिंह अपनी टीम के साथ आम लोगों से बातचीत रिकॉर्ड कर रहे थे। यह एक तरह का स्ट्रीट इंटरव्यू था। इस दौरान वहां भीड़ जुटने लगी। इससे सेक्टर-60 के आसपास यातायात बाधित होने लगा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जब स्थिति को संभालने के लिए श्याम और उनकी टीम को शूटिंग रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय पुलिस से बहस शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि इस दौरान श्याम मी...