यू-टर्न ले रही तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाने के सामने शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बंगाली बाड़ा (विशेश्वरगंज) निवासी 62 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे राजकुमार अग्रवाल मैदागिन से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाने के सामने एक तेज रफ्तार कार यू-टर्न ले रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सीधे राजकुमार अग्रवाल को टक्कर मारते हुए निकल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस घायल को मंडलीय अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को चिह्नित कर लिया गया है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.