नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ऐसे बस स्टॉप शिफ्ट करने व हटाने का प्रस्ताव तैयार कर रही नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल है। कई क्षेत्रों में सड़कों पर यू-टर्न के पास बने बस स्टॉप इस जाम का कारण बन रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इस बात को नोटिस करते हुए ऐसे बस स्टॉप की सूची तैयार कर रही है। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के बस स्टॉप को शिफ्ट करने सिफारिश की जाएगी। जिन स्थानों पर करीब में दूसरा बस स्टॉप है, वहां एक को खत्म करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।पूर्वी दिल्ली में विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर के पास पिछले वर्ष यातायात को व्यवस्थित करने के लिए यू-टर्न बनाया गया था। निर्माण विहार से लक्ष्मी नगर जाते वक्त यू-टर्न से 50 मीटर पहले शकरपुर क्रॉसिंग बस स्टॉप है। एक लेन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.