वडोदरा, जून 23 -- गुजरात के वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) की स्थायी समिति ने पूर्व क्रिकेटर एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान के कथित अवैध कब्जे वाले प्लॉट की कीमत तय करने का प्रस्ताव आमसभा को मंजूरी के लिए भेजा है। वडोदरा की मेयर गीताबेन मकवाना ने इस बारे में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निकाय ने पिछले शुक्रवार को 978 वर्ग मीटर के इस प्लॉट की कीमत 2.10 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तय करने का प्रस्ताव पारित किया, जिससे इसकी कुल कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये हो गई। मेयर गीताबेन मकवाना ने कहा कि अगर वीएमसी नीलामी के जरिये जमीन बेचना चाहती है, तो उसे प्लॉट की कीमत तय करनी होती है। पिछले हफ्ते गुजरात हाईकोर्ट ने यूसुफ पठान को राज्य की नीति के तहत जमीन पर अपना दावा आगे बढ़ाने के लिए एक महीने का समय दिया था। यह भी...