नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- भारत के पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर, साले और एक अन्य रिश्तेदार को मुंबई के भायखला इलाके में मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।विवाद की शुरुआत कैसे हुई? यह घटना शनिवार रात की है। स्थानीय निवासी यूसुफ खान रात करीब 9 बजे अपनी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार का पहिया पानी से भरे एक गड्ढे में गया, जिससे सड़क पर खड़े शोएब खान (जो यूसुफ पठान के रिश्तेदार हैं) पर पानी के छींटे पड़ गए। पीड़ित यूसुफ खान का कहना है कि उन्होंने तुरंत कार रोकी और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। लेकिन शोएब खान भड़क गए। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद शोएब ने कथित तौर पर उन्हें गालियां दीं, एक बांस के डंडे से कार का शीशा (विंडशील्ड) तोड़ दिया और यूसुफ खान के साथ मारपीट की।पुलिस स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.