गाजीपुर, जून 6 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन शनिवार को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसी दौरान व्यापार मंडल यूसुफपुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। पत्रक में यूसुफपुर स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों और व्यापारियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- कोइरीपुर में शटल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं...