यूसी-डीसी मामलों के शीघ्र जल्द करें निष्पादन
मधुबनी, जून 20 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर सभी सीडीपीओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा) ने की। इस दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित वित्तीय मामलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक का उद्देश्य बैठक में सभी सीडीपीओ को लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) एवं डीसी विपत्रों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता ने कहा कि वित्तीय मामलों से जुड़े लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर एप के विभिन्न सूचकांकों की भी जांच की गई। जिन प्रखंडों की प्रगति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.