हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- वरिष्ठ संवाददाता, हल्द्वानी। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव मौलाना उमरैन महफूज रहमानी ने कहा कि बोर्ड यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर लड़ाई जारी है और बोर्ड इस मामले में पहले ही न्यायालय का रुख कर चुका है। रविवार को हल्द्वानी में लाइन नम्बर एक स्थित मदरसा अहया उल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाज को संबोधित किया। यह बैठक मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से 'खुसीसी फिक्री व इस्लाही' के रूप में आयोजित की गई थी। यह भी पढ़ें- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, यूसीसी के विरोध का ऐलान उन्होंने कहा कि हम यहां मुस्लिम पर्सनल लॉ की हिफाजत के लिए एकत्रित हुए हैं। कहा कि हालात चाहे जैसे भी हों, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.