देहरादून, जनवरी 23 -- राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के सफल क्रियान्वयन की दिशा में राजधानी देहरादून ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद के सभी विभागीय कर्मचारियों का यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत नामांकन पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी एवं प्रभावी कार्ययोजना के तहत यह लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया गया। जनपद देहरादून में ट्रेजरी डेटा के अनुसार कुल 26,049 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 7,263 कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद संपन्न हुआ है। ऐसे सभी पात्र कर्मचारियों ने यूसीसी के अंतर्गत अपना नामांकन पूर्ण कर लिया है। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जनपद में सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ...