सीवान, मार्च 30 -- हसनपुरा। प्रखंड के उसरी खुर्द क्रिकेट मैदान में चल रहे यूसीसी शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां लिग मैच रविवार को खेला गया। जहां पहले टॉस संदीप इलेवन उसरी की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 86 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में बिंधवल की टीम 10 वे ओवर में 75 रन ही बना सकी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच संदीप इलेवन टीम के खिलाड़ी समरेश कुमार को दिया गया। इसके संचालक फिरोज, आमिर, जलाल अहमद, स्कोरर शोएब, अंपायर मोहम्मद दानिश, शरफराज, कॉमेंटेटर अयूब, अरमान, साजिद, सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...