सीवान, अप्रैल 6 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उसरी खुर्द क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे यूसीसी शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 अप्रैल को खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला शशी इलेवन बनाम रघुनाथपुर टीम के बीच खेला जाएगा। जो कि चकाचौंध दूधिया रौशनी में 7 बजे से मैच होगा। इसके संचालक फिरोज, आमिर, जलाल अहमद, स्कोरर शोएब, अंपायर मोहम्मद दानिश, शरफराज, कॉमेंटेटर अयूब, अरमान अहमद, साजिद, आफरीदी, भोलू, फिरोज अहमद आदि हैं। वहीं इसके आयोजकों ने बताया कि हर साल भव्य टूर्नामेंट होता रहा है। इस बार 16 टीमें भाग ली थी। वहीं विजेता ट्रॉफी के साथ साथ 20 हजार कैश, उप विजेता ट्रॉफी के साथ 7 हजार कैश प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.