सीवान, मार्च 27 -- हसनपुरा। प्रखंड के उसरी खुर्द क्रिकेट मैदान में यूसीसी शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को खेला गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों में मोहम्मद यूसुफ, जलाल अहमद व अन्य ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। यह उद्घाटन मैच मांझी बनाम हरिहांस के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस मांझी की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 51 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी हरिहांस की टीम 9 वे ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच हरिहांस की टीम के खिलाड़ी अफरोज को दिया गया। इसके संचालक फिरोज, आमिर, जलाल अहमद, स्कोरर शोएब, अंपायर मोहम्मद दानिश, शरफराज, कॉमेंटेटर अयूब, अरमान सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...