घाटशिला, मार्च 26 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील जादूगोड़ा के प्रशासनिक भवन में बुधवार को विस्थापितों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित बैठक का जोआर संगठन द्वारा बहिष्कार कर दिया गया। संगठन ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर समझौता नहीं हुआ, तो रियर गेट को अनिश्चितकालीन जाम कर दिया जाएगा। बता दें कि जोआर संगठन के पदाधिकारियों संग प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यूसील प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया था। जोआर संगठन के अध्यक्ष घनश्याम बिरुली ने कहा की पूर्व में विस्थापितों की समस्या एवं विभिन्न मांगों को लेकर रियर गेट जाम कर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद प्रबंधन ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता का आश्वासन दिया था लेकिन जिस दिन वार्ता होनी थी उस दिन ना ही प...