घाटशिला, नवम्बर 11 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा में बीते 10 वर्षों से यूसील लेबर यूनियन के महामंत्री पद पर जमे बीरबल सिंह को उनके पद से हटाने को कमेटी मेंबरों में बगावत की सूचना है। इस मामले को सुलझाने सोमवार को आए यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा जमशेदपुर से जादूगोड़ा पहुंचे व कमेटी मेंबरों के साथ बैठक कर उनकी समस्या जानी। इस दौरान कमेटी मेंबरों ने एक स्वर पर यूनियन का पुनर्गठन करने का प्रस्ताव दिया। जिसे यूनियन उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने स्वीकार करते हुए अगले एक सप्ताह के अंदर नई कमेटी की घोषणा का एलान किया, जिसके बाद कमेटी मेंबर शांत हुए। बैठक के बाद यूनियन उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने कहा कि बदलाव स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो चुने जाते हैं वे नेता बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कई कमेटी के गठन को लेकर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.