यूसील भाटीन माइंस में ठेका मजदूरों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, उत्पादन ठप
घाटशिला, मार्च 19 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील भाटीन माइंस में ठेका मजदूरों की 16 सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। हालांकि, मजदूरों की हड़ताल से तीन दिनों से कंपनी में उत्पादन ठप पड़ा हुआ है। इससे कंपनी को भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है। वहीं, ठेका श्रमिकों का नेतृत्व कर रहे मुखिया श्रीराम सोरेन ने कहा कि अब मजदूरों पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। ठेका कंपनी एमएफबी जियोटेक लगातार मजदूरों को समय पर वेतन, कैंटीन समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि, ठेका कंपनी द्वारा लगातार बाहरी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसे लेकर भी कई बार भाटीन गांव के बेरोजगार युवाओं द्वारा शिकायत की गयी थी। जबकि प्रबंधन को कई बार पत्र के माध्यम से जानकारी दी गयी। लेकिन, किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.