घाटशिला, फरवरी 26 -- जादूगोड़ा,संवाददाता। यूसील की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन सह जादूगोड़ा लेबर यूनियन (इंटक) के कमेटी मेंबरों की बुधवार को तुरामडीह यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के कमेटी मेंबरों ने हिस्सा लिया। बैठक में यूनियन महामंत्री ने यूसील प्रबंधन पर लगातार सुविधाओं में कटौती, यूसील कर्मी को मिलने वाली सुरक्षा किट पर नाराज़गी जताई। उन्होंने बीते कई महीनों से नरवा पहाड़ में कैंटीन सुविधा ठप होने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूसील के कंपनी कर्मी भूखे पेट माइंस में काम करने को विवश हैं। वहीं, कैंटीन में मिलने वाली खाद्य सामग्री की फूड इंस्पेक्टर से जांच कराने, यूसील की नरवा पहाड़, तुरामडीह व महुलडीह माइंस में घटिया सुरक्षा पीपी किट मसलन गमबूट को लेकर आईएसओ के केराव से...