यूसील और एचसीएल के बीच बढ़ता सहयोग, सिंहभूम में खनिज उद्योग के नए अध्याय की तैयारी
घाटशिला, जुलाई 29 -- जादूगोड़ा । पूर्वी सिंहभूम का खनिज क्षेत्र इन दिनों एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक ओर जहां यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (यूसील) देश की परमाणु ऊर्जा जरूरतों के लिए यूरेनियम उत्पादन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) सिंहभूम कॉपर बेल्ट में तांबा उत्पादन और खनन गतिविधियों को विस्तार देने की तैयारी में है। दोनों सरकारी कंपनियों के बीच बढ़ता तालमेल अब क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है। हाल के दिनों में एचसीएल के सीएमडी अनुपम मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों और यूसील के सीएमडी डॉ कंचन आनंद राव के बीच हुई बैठक ने इस सहयोग को और महत्वपूर्ण बना दिया है। चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र एचसीएल के तांबा प्रसंस्करण से निकलने वाले टेलिंग्स में मौजूद यूरेनियम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.