यूसीडब्ल्यूयू ने एसडीओसीएम प्रबंधन के समक्ष रखीं समस्याएं
बोकारो, अगस्त 19 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की एसडीओसीएम कल्याणी परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी एवं यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। परियोजना क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न समस्याओं एवं महिला कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। यूनियन प्रतिनिधियों ने मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को परियोजना पदाधिकारी के समक्ष रखा। परियोजना पदाधिकारी ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मजदूरों की सभी जायज समस्याओं का यथासंभव शीघ्र समाधान किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से कार्मिक प्रबंधक तौकीर आलम जबकि यूनियन की ओर से एरिया अध्यक्ष जितेंद्र दूबे व एरिया सचिव भीम महतो सहित जवाहरलाल यादव, रविंद्र गिरि, रामलाल यादव, कार्तिक मुंडा, राजेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.