मधेपुरा, दिसम्बर 17 -- मधेपुरा, निज संवाददाता। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा 16 दिसंबर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा को लेकर यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में पांच महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. माधवेंद्र झा ने बताया कि परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय अनुसार चलेगी। उससे पूर्व ही सभी विभाग अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वह प्रात: कालीन बेला में प्रत्येक दिन वर्ग संचालन करें। प्रधानाचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक स्नातक सेमेस्टर में किसी भी प्रकार के नामांकन की तिथि के विस्तारित कारण की सूचना प्राप्त नहीं हुई है इसीलिए नामांकन संबंधित कार्य नहीं होगा। पुस्तकालय प्रभारी पूर्व के भांति प्रत्येक रविवार को 11 बजे से 2 बजे तक मेजर...