यूरो-न्यूरो के ऑपरेशन ठप, इमरजेंसी सेवाएं चरमराईं
हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता पीजी डॉक्टरों की हड़ताल से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग के ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो गए हैं। ओपीडी में भी इलाज नहीं मिलने पर मरीज इमरजेंसी का रुख कर रहे हैं, जिससे वहां की सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न प्रदेश कैबिनेट से सकारात्मक निर्णय के बाद काम पर लौट आए हैं।
पीजी डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार एसटीएच की रीढ़ माने जाने वाले पीजी डॉक्टर शुक्रवार को चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। अस्पताल में मुख्य द्वार के बाहर उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहा। उनके कार्य बहिष्कार के चलते यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग में ऑपरेशन पूरी तरह बंद हो गए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.