देहरादून, मई 8 -- देहरादून। यूरो किड्स स्कूल के प्रांगण में 'मदर्स डे' उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की अध्यक्ष साधना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में माताओं और बच्चों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। साधना शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से माताओं को अपने पुराने दिन याद आते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ता है। स्कूल की प्रधानाचार्य दिवप्रीत कौर ने सभी माताओं को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- निःशक्तजन प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र का स्थापना दिवस हुई प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- डॉ मनोहर लाल गोयल ट्रस्ट के तत्वाधान में मदर्स डे मनाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...