झांसी, मार्च 31 -- झांसी। यूरोलॉजिस्ट डॉ. अम्बर गुप्ता को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित यूएसआई इंटरनेशनल फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। डॉ. गुप्ता वर्तमान में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी के यूरोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इस फेलोशिप के अंतर्गत उन्हें अंतरराष्ट्रीय यूरोलॉजी सम्मेलन में भाग लेने के लिए चेक गणराज्य जाने का अवसर मिला। यह फेलोशिप यूरोलॉजी के क्षेत्र में अत्यंत प्रतिष्ठित मानी जाती है और वर्ष 2025 के लिए पूरे भारत से केवल दो चिकित्सकों का चयन किया गया, जिनमें डॉ. गुप्ता भी शामिल हैं। इसके साथ ही, 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक इंदौर में आयोजित यूएसआई सम्मेलन में डॉ. गुप्ता को उनकी इस उपलब्धि के लिए 50,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.