यूरोप वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में जलवा बिखेरेंगे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज विजय सुंडी
चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा के उभरते तीरंदाज विजय सुंडी एशिया के बाद अब यूरोप में तीरंदाजी की चुनौती पेश करेंगे। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 (लेग-2) के लिए विजय सुंडी का चयन अंतिम रूप से हो गया है। यह विश्वस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता यूरोप के चेक गणराज्य (जर्मनी के नजदीक) में 27 जून से 5 जुलाई 2026 तक चलेगी। विजय सुंडी इसी प्रतियोगिता में अन्य भारतीय तीरंदाजों के साथ हिस्सा लेंगे। वह तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई के नियमित प्रशिक्षु हैं। तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई के प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत स्थित साईं (एनसीओई) में 19-20 मई 2026 को आयोजित द्वितीय पैरा असेसमेंट ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सरधना के देव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.