मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- यूरोप के देशों में मुरादाबाद के निर्यात को बढ़ाने के लिए कोशिशें काफी तेजी से की जा रही हैं। अगले महीने भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता लागू होने के आसार हैं इससे ब्रिटेन में मुरादाबाद के निर्यात को ऊंची उछाल मिलने की संभावना है। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच भी मुक्त व्यापार समझौता हो चुका है। अब यूरोप के शहर इटली में निर्यात की बेहतर संभावनाएं जागी हैं। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से इटली में हस्तशिल्प का कारोबार बढ़ाने के लिए विशेष पहल की गई है। परिषद के अध्यक्ष डॉ.नीरज खन्ना ने इटली के मिलान में सांस्कृतिक निदेशक एवं सलाहकार अन्नालिसा से मुलाकात की है।बैठक में भारत और इटली के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित आयोजनों के माध्यम से सहयोग को और मजबूत बनाने व नियमित सहभागिता के...