नई दिल्ली, मार्च 15 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग बड़े स्तर पर फैलती जा रही है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान के ऊपर लगातार हमले किए जा रहे हैं, तो ईरान पलटवार करते हुए खाड़ी देशों के ऊपर जमकर निशाना लगा रहा है। इन सब के बीच अब ईरान की तरफ से यूक्रेन को भी धमकी दी गई है। तेहरान की तरफ से कहा गया है कि युद्ध में अमेरिका और इजरायल की ड्रोन टेक्नोलॉजी से मदद करने के बाद अब यूक्रेन ईरान के लिए वैध निशाना बन गया है। वह उस पर सीधा हमला भी बोल सकते हैं। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संसदीय समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के अनुसार, यूक्रेन द्वारा अमेरिका और इजरायल के पक्ष में ईरान विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इजरायली शासन को ड्रोन सहायता प्रदान करके, यूक्रेन प्रभावी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.