नई दिल्ली, मार्च 16 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत और यूरोपीय संघ के समझौतों को लागू करने व प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख काजा कैलास के निमंत्रण पर जयशंकर बेल्जियम की राजधानी के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह यूरोपीय आयोग की विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल हुए। जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज ब्रसेल्स में यूरोपियन संघ के अपने साथी विदेश मंत्रियों से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने इस बैठक में बुलाने के लिए कैलास को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। बैठक में दोनों पक्षों के बीच अलग-अलग समझौतों को ठोस नतीजों में बदलने पर चर्चा हुई। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.