देहरादून, दिसम्बर 22 -- लोकगायक पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण आगामी दिनों में यूरोपीय देशों में होने वाली खास प्रस्तुति के लिए अपनी टीम के साथ विदेश रवाना हो गए हैं। यूरोपीय देशों की सांस्कृतिक यात्रा के दौरान वह स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, जर्मनी समेत अन्य देशों में अपने कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगे। यूरोपीय देशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों का समूह उनकी मेजबानी कर रहा है। डॉ.प्रीतम भरतवाण ने विदेश रवाना होने से पहले बताया कि उत्तराखंड ग्रुप ऑफ नार्वे के आमंत्रण पर 24 दिसंबर को नार्वे की राजधानी ओस्लो में उनकी पहली प्रस्तुति होगी। इसके बाद 28 दिसंबर को स्विटजरलैंड के ज्यूरिख में सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। यह आयोजन उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ स्विटजरलैंड कर रहा है। इसके बाद जर्मनी में भी उनके आयोजन होंगे। उनके इस सांस्कृतिक यात्रा को द प्रीतम भरतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.