ओटावा, फरवरी 25 -- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने एशिया-प्रशांत दौरे के पहले पड़ाव के रूप में इस सप्ताह भारत आ रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना और पिछले कुछ समय से खराब चल रहे संबंधों को सुधारना है। साल 2023 में एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या के बाद कनाडा ने भारत पर आरोप लगाए थे जिन्हें भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के संबंध काफी बिगड़ गए थे। अब दोनों देश इन संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। मार्क कार्नी अपनी यात्रा की शुरुआत भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से करेंगे, जिसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के लिए नई दिल्ली जाएंगे। तेजी से बदलती वैश्विक व्यापार नीतियों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.